बाबा राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर: दोबारा बरनावा (उप) व तीसरी बार जेल से बाहर आएं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां

Gurmeet Ram Rahim Singh's Parole Oct 2022: हरियाणा के रोहतक सुनारिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की पुष्टि हुई है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। अब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को बरनावा (उ.प.) स्तिथ आश्रम में ले जाया गया है।
पहले भी बाबा राम रहीम सिंह को 2 बार मिल चुकी है पैरोल
आपको बताते कि बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम को पहले भी कई बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। गौरतलब है कि गृह विभाग की ओर से आदेशों को मंजूरी मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। इससे पहले भी राम रहीम (Dera Chief Gurmeet Ram Rahim) को फरलो पर बरनावा आश्रम ही रहने की मंजूरी मिली थी।
इससे पहले जेल मंत्री चौ.रणजीत सिंह ने भी राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के मामले को लेकर पुष्टि की थी। जेल मंत्री ने कहा कि डेरा प्रमुख के स्वजनों ने उनकी पैरोल को लेकर अर्जी लगाई थी।